विद्यालय प्रधान को कराया दायित्व का बोध

सरायगढ़ : बीआरसी चांदपीपर में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीइओ हरिशचंद्र राय ने की. बैठक में विद्यालय के संचालन संबंधी कई बिंदूओं पर चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते बीइओ ने वित्तीय वर्ष 2015-16 तक के सभी मदों के उपयोगिता निश्चित समय सीमा […]

सरायगढ़ : बीआरसी चांदपीपर में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीइओ हरिशचंद्र राय ने की. बैठक में विद्यालय के संचालन संबंधी कई बिंदूओं पर चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते बीइओ ने वित्तीय वर्ष 2015-16 तक के सभी मदों के उपयोगिता निश्चित समय सीमा के अंदर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जहां भी विद्यालय मद में दिये गये राशि की खर्च नहीं हुई है

उसे अविलंब वापस करें. उन्होंने विद्यालय प्रधान से कहा कि वे ससमय विद्यालय पहुंचे, मध्याह्न भोजन के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर कार्रवाई की जायेगी. विद्यालय में पठन-पाठन गुणवत्तापूर्ण हो, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं विद्यालय में निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पायी जाती है. इस मसले को अविलंब सुधार करें. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य व विद्यालय के प्रधानाध्यापक, बीआरसी, सीआरसीसी मौजूद थे.

बोले प्रधानाध्यापक
इस संदर्भ में पूछने प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. कहा कि स्थानीय राजनीति का उन्हें शिकार बनाया जा रहा है. मनगढ़ंत व झूठे आरोप लगाते उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते कहा कि सवर्ण जाति का रहने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है. चूंकि यहां पोषक क्षेत्र में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों बाहुलता है.
कहते हैं बीइओ
बीईओ छातापुर लल्लू पासवान ने पूछने पर बताया कि अवैध वसूली मामले की जांच के लिए वे विद्यालय गये थे. लेकिन दुर्भाग्यवश प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश पर चले गए थे. जबकि शिकायतकर्ता छात्र भी वर्ग में मौजूद नहीं था ऐसी स्थिति में उन्हें बिना जांच किये ही लौटना पड़ा. बताया कि विद्यालय में उत्पन्न स्थिति पर उनकी पैनी नजर है और अधिकारियों को भी सभी परिस्थितियों से अवगत कराया जाएगा. ताकि वहां शैक्षणिक माहौल बनाये रखने के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >