सरायगढ़ : भपटियाही थाना पुलिस ने सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर कालाबाजारी का करीब 100 बोरी चावल जब्त किया है. संभावना जतायी जा रही है कि उक्त चावल जन वितरण प्रणाली की है. हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारियों द्वारा पुष्टि नहीं की गयी है. संदेह के आधार पर प्रखंड क्षेत्र के लोकहा पंचायत अंतर्गत जन वितरण प्रणाली की एक दुकान को सील कर दिया गया है. सोमवार के अहले सुबह प्रशासन द्वारा की गयी इस प्रकार की कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र में सक्रिय कालाबाजारियों व जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं में दहशत का माहौल बना हुआ है.
कालाबाजारी का 100 बोरी चावल वाहन सहित जब्त
सरायगढ़ : भपटियाही थाना पुलिस ने सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर कालाबाजारी का करीब 100 बोरी चावल जब्त किया है. संभावना जतायी जा रही है कि उक्त चावल जन वितरण प्रणाली की है. हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारियों द्वारा पुष्टि नहीं की गयी है. संदेह के आधार पर प्रखंड क्षेत्र के लोकहा […]

जानकारी के अनुसार भपटियाही थाना क्षेत्र के लोकहा पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार की अहले सुबह कोढ़ली हाट के समीप देखा कि एक पिकअप वैन पर चावल लोड कर कहीं ले जाया जा रहा है. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उक्त वाहन को घेर लिया और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी. सूचना पर पहुंचे बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ शरत कुमार मंडल, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने लोकहा पहुंच कर उक्त वाहन को कब्जे में ले लिया तथा मामले की तहकीकात प्रारंभ की. थानाध्यक्ष द्वारा चावल लदे पिकअप वैन संख्या बीआर 06 जीबी / 7370 को थाना ले जाया गया. वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को मौके पर बुलाया गया. बीएसओ महेश ठाकुर द्वारा जांच प्रारंभ किये जाने के बाद ग्रामीणों से ज्ञात हुआ कि उक्त चावल जन वितरण प्रणाली विक्रेता राम नारायण यादव का है. ग्रामीणों की इस जानकारी के बाद उक्त डीलर के दुकान को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया. इस दौरान डीलर दुकान में नहीं थे. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन चालक मो अफरोज समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया है. बीएसओ द्वारा उक्त जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.
जब्त चावल लदा वाहन.
कृषि कार्य में अपनाएं वैज्ञानिक तरीका
बैठक जिलों में संसाधनों की कोई नहीं है कमी