अज्ञात युवक का शव बरामद

सिमराही : राघोपुर थाना स्थित एनएच 57 पर रामविसनपुर गांव के समीप से शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने बाइक के साथ कीचड़ में लिपटे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये, लेकिन युवक की पहचान नहीं की […]

सिमराही : राघोपुर थाना स्थित एनएच 57 पर रामविसनपुर गांव के समीप से शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने बाइक के साथ कीचड़ में लिपटे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये, लेकिन युवक की पहचान नहीं की जा सकी. संभावना जतायी जा रही है कि कहीं अन्यत्र हत्या कर इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की गरज से हत्यारों द्वारा शव को बाइक सहित एनएच पर लाकर छोड़ दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एनएच 57 पर लावारिस अवस्था में बाइक व युवक का शव पड़ा रहने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पहुंचे राघोपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने मौके पर जुटे लोगों से शव का शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को इसमें सफलता हासिल नहीं हुई. मौके से बरामद बाइक बीआर11आर/2990 सही सलामत अवस्था में है, जबकि युवक का शव कीचड़ से सना हुआ पाया गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक की कहीं अन्यत्र हत्या कर इसे सड़क हादसे का रूप देने के लिए हत्यारों द्वारा बाहर से बाइक व शव को ला कर यहां फेंका गया है. उन्होंने बताया कि यदि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई होती तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होता, लेकिन बाइक पूरी तरह सलामत है. वहीं मृत युवक के शरीर पर भी किसी प्रकार का जख्म नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >