मक्का खेत से 82 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

तलाशी के दौरान पांच बोरे में छिपाकर रखे गए 10 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए

जदिया. जदिया थाना पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तमकुलहा वार्ड नंबर 16 स्थित मक्का के खेत से 82 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस की दबिश पड़ते ही तस्कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के ठाकुरबाड़ी वार्ड संख्या-05 निवासी सगे भाई सुनील कुमार और मिथलेश कुमार द्वारा सहदेव यादव के मक्का खेत में विदेशी शराब की खेप पहुंचाई जानी है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद तीन-चार संदिग्ध पुलिस वाहन को देखते ही मक्का के घने खेत में भाग निकले. पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका पीछा किया, लेकिन ऊंची फसल का फायदा उठाकर सभी फरार होने में सफल रहे. इसके बाद पुलिस ने पूरे खेत की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान पांच बोरे में छिपाकर रखे गए 10 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए. जिसकी कुल मात्रा करीब 82 .620 लीटर आंकी गई है. मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है. पुलिस का मानना है कि खेत को अस्थायी ‘डिलीवरी प्वाइंट’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि सगे भाई सुनील कुमार और मिथलेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >