सम्मान समारोह आयोजित कर 78 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी सफल छात्रों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

रतनपुर. मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान में सोमवार को रतनपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्रा कृति कुमारी, आरुषि कुमारी, माही मौषम, अनु कुमार, प्रेमजीत कुमार, कुमोद कुमार सहित कुल 78 छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईआरएस अधिकारी सह राजद नेता बैद्यनाथ मेहता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी सफल छात्रों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बैद्यनाथ मेहता ने कहा कि जब बच्चों का हौसला बुलंद होता है, तो वे हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं. जीवन में संघर्ष जितना अधिक होगा, सफलता उतनी ही आसान और मजबूत होगी. कहा कि सपनों को हमेशा ऊंचा रखना चाहिए. एक छात्र की सफलता दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है. शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है. इसके बिना समाज और राष्ट्र का विकास संभव नहीं है. कहा कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसे सफलता की कुंजी मानकर आगे बढ़ना चाहिए. इस मौके पर पूर्व मुखिया संजीव कुमार उर्फ मंटू, रामचंद्र मेहता, अशोक मेहता, रामलखन भारती, विजय मेहता, नारायण मेहता, सूर्यनारायण मेहता, पवन कुमार मेहता, आरके रौशन, चंदन कुमार, नीतीश कुमार, सुमन कुमार मेहता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >