सिमराही : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के मद्देनजर पंचायतों से विभिन्न पदों के लिये जारी नामांकन प्रकिया के दूसरे दिन शनिवार को 68 प्रत्याशियो ने अपना- अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.
जिसमें मुखिया पद के लिये 12 नामांकन शामिल हैं. प्रत्याशियों द्वारा दिये गये नामांकन में परमानंद पुर व मोतीपुर पंचायत से एक एक, करजाइन, बिशनपुर, दौलत पिपराही, धरहरा, डुमरी पंचायतों से दो – दो अभ्यर्थियों ने अपना अपना नामजदगी का परचा दाखिल कराया. वहीं सरपंच पद के लिये हुए नामांकन के पहले दिन 13 व दूसरे दिन सात उम्मीदवारों ने नामांकन दिया है.
जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिये 13 उम्मीदवार,वार्ड सदस्य पद के लिए 30 तथा वार्ड पंच पद के लिये छह अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं नामांकन के पहले दिन कुल 135 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना परचा भरा था. जिसमें मुखिया के 20 सरपंच के 13 पंचायत समिति के लिए 23 वार्ड सदस्य 54 एवं वार्ड पंच के 18 अभ्यर्थी शामिल हैं.
