मांगें नहीं माने जाने पर दी आमरण अनशन की चेतावनी
सुपौल : नये एक्साइज ड्यूटी नियमावली के विरोध में सर्राफा व्यवसायियों का हड़ताल व प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा. इस दौरान व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया. साथ ही सरकार विरोधी नारे भी लगाये. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा थोपे गये कानून को वापस लिये जाने तक व्यवसायियों का आंदोलन जारी रहेगा.
आंदोलन के दौरान व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं तथा बाजार में भिक्षाटन भी किया. स्वर्णकार संघ के प्रमंडलीय सचिव प्रमोद कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार अगर व्यवसायियों की मांगें नहीं मानती है, तो विवश होकर उन्हें आमरण अनशन आंदोलन शुरू करना पड़ेगा. इस अवसर पर जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद अग्रवाल, सचिव आनंद अग्रवाल, पूर्व सचिव राजेंद्र ठाकुर, अरुण ठाकुर, मुकेश ठाकुर, राम ठाकुर, भरत ठाकुर, दीपक अग्रवाल, अजीत ठाकुर, पीयूष अग्रवाल, लक्ष्मण ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, राजेश्वर ठाकुर, हरिहर ठाकुर, विंदेश्वरी ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, आशिष ठाकुर, डिम्पी अग्रवाल आदि मौजूद थे.
