सख्ती . प्रशासनिक तैयारी के बीच शांतिपूर्वक चल रही है मैिट्रक की परीक्षा

कदाचार के आरोप में दो िनष्कािसत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 11 से 18 मार्च तक चलने वाले माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिले भर में 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर व्यापक पैमाने पर पुलिस बल को लगाया गया था. सुपौल : जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित […]

कदाचार के आरोप में दो िनष्कािसत

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 11 से 18 मार्च तक चलने वाले माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिले भर में 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर व्यापक पैमाने पर पुलिस बल को लगाया गया था.
सुपौल : जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. वहीं कदाचार के आरोप में परीक्षा से दो परीक्षार्थी को निष्कासित भी किया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 11 से 18 मार्च तक चलने वाले माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिले भर में 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर व्यापक पैमाने पर पुलिस बल को लगाया गया था. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर तैनात कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों से गहन तलाशी लिये जाने के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी. जबकि छात्राओं को लेकर मुख्यालय में बनाये गये केंद्रों पर महिला पुलिस द्वारा तलाशी लिया गया.
परीक्षा समिति द्वारा पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस कराया गया था. ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी व अभिभावकों पर कड़ी नजर रखी जा सके. साथ ही परीक्षा कें उपरांत सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस बल को काफी मशक्कत करना पड़ा.
10 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा : परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में जहां वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया.
वहीं मुख्यालय स्थित सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को एसडीओ एनजी सिद्दीकी ने धड़ दबोचा. शुक्रवार को अंगरेजी विषय की परीक्षा ली गयी. जहां मध्य विद्यालय कर्णपुर केंद्र पर प्रथम पाली में कुल 268 परीक्षार्थी को शामिल होना था. जहां 258 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. जबकि दस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान उक्त केंद्र पर केंद्राधीक्षक बद्री राम व दंडाधिकारी सह कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र राजू सतत वर्ग कक्ष का भ्रमण करते दिखे.
वही बवुजन विशेश्वर बालिका उच्च विद्यालय केंद्र पर प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक हरेराम मंडल व दंडाधिकारी सह कार्यक्रम पदाधिकारी शिवदयाल प्रसाद द्वारा सीसीटीवी कैमरे पर निगरानी रखी जा रही थी. इस केंद्र पर प्रथम पाली में 435 पर्रीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि आठ परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >