नौ मार्च से होगा नामांकन

पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गयी है. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किये गये हैं, वहीं 18 मार्च को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. मरौना : पंचायत निवार्चन 2016 के तहत प्रखंड क्षेत्र […]

पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गयी है. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किये गये हैं, वहीं 18 मार्च को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है.
मरौना : पंचायत निवार्चन 2016 के तहत प्रखंड क्षेत्र में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो गयी है. वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी दिन-रात एक कर चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं. प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किये गये हैं. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुशील कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रखंड में आगामी 09 से 15 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया चलेगी. 18 मार्च को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है तथा 21 मार्च को उम्मीदवारों की सूची का अंतिम प्रकाशन कर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जायेगा.चुनाव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है.
सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिये कुल 11 काउंटर लगाये जायेंगे तथा तीन हेल्प डेस्क स्थापित किये जायेंगे. जिससे उम्मीदवारों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो. वहीं एनआर रसीद काटने की प्रक्रिया 08 मार्च से की जायेगी जिसके लिए 05 काउंटर स्थापित किये जायेंगे. एक दो व तीन नंबर काउंटर मनरेगा कार्यालय एवं प्रमुख वेश्म के बरामदे पर स्थापित किया जायेगा जिसकी देखरेख एआरओ सह सीओ कृष्ण कुमार यादव करेंगे. जबकि काउंटर नंबर 4 व 5 निर्वाचन कोषांग के बरामदा पर एवं काउंटर नंबर 6 व 7 प्रखंड कार्यालय के बरामदे पर स्थापित किया जायेगा इसके देखदेख प्रखंड की जिम्मेवारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी रामानंद सहाय की होगी.वहीं काउंटर नंबर 8,9,10 व 11 टीसीपी भवन के बरामदे पर स्थापित किया जायेगा जिसकी देखदेख प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवजी मंडल करेंगे. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि चुनाव संबंधी विभिन्न प्रकार की सूचनाओं से संबंधित जानकारी प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न जगहों पर चिपका दी गई है. कहा कि चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर दो दंडाधिकारी प्रतिनयुक्त करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को लिखा जा रहा है. साथ ही थानाध्यक्ष मरौना अजीत कुमार को विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु दल बल के साथ पूर्ण रूप से तैयार रहने को लेकर पत्र प्रेषित कर दिया गया है ताकि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्व किसी तरह का उत्पात न मचा सकें.
किसनपुर प्रतिनिधि के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नामांकन का कार्य पांच से 11 मार्च तक चलेगा. निर्वाची पदाधिकारी भीम शर्मा ने बताया कि नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक लिया जायेगा. बताया कि अवकाश के दिन नामांकन का कार्य स्थगित रहेगा. चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में व्यापक तैयारी की गयी है. नामांकन के लिए निर्धारित सभा भवन का बांस बल्ले से बैरिकेट किया गया है. वहीं मुख्य द्वार व आवश्यक स्थानों पर बेरिकेटिंग भी की गयी है. गौरतलब है कि पंचायत निर्वाचन 2016 के तहत प्रखंड क्षेत्र में 16 मुखिया तथा सरपंच, 22 पंचायत समिति सदस्य, 218 वार्ड सदस्य एवं 218 वार्ड पंच के लिए चुनाव कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >