विहिप कार्यकर्ताओं ने किया आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन

छातापुर : प्रखंड के मोहनपुर स्थित धार्मिक स्थल पर प्रतिमा तोड़े जाने तथा जेएनयू में राष्ट्र विरोधी गतिविधि के विरोध में विहिप के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सम्राट के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित एसएच 91 पर हुए प्रदर्शन में भाजपा व गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ता भी शामिल थे. दर्जनों […]

छातापुर : प्रखंड के मोहनपुर स्थित धार्मिक स्थल पर प्रतिमा तोड़े जाने तथा जेएनयू में राष्ट्र विरोधी गतिविधि के विरोध में विहिप के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सम्राट के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित एसएच 91 पर हुए प्रदर्शन में भाजपा व गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ता भी शामिल थे.

दर्जनों कार्यकर्ता प्रतिमा तोड़ने में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित थे. नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय चौक से बाजार का भ्रमण करते दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचे. जहां आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विहिप अध्यक्ष श्री सम्राट ने कहा कि प्राथमीकि दर्ज होने के बावजूद पुलिस असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने तथा गिरफ्तारी की कार्रवाई में शिथिलता बरत रही है.

कहा कि शीघ्र ही यदि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन

होगा. प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता शालीग्राम पांडेय, गौ रक्षा समिति के बिहार प्रभारी राजेश राज,प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार बक्सी, मुकेश यादव, पवन बवाली, अभिमन्यु कुमार, अरुण कुशवाहा, सुभाष कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >