599 प्रत्याशियों ने कटायी नाजिर रसीद

नामांकन को सात हेल्प डेस्क और 13 नामांकन काउंटर बनाए गये हैं पिपरा : प्रथम चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार से प्रारंभ होने वाले नामांकन की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. बुधवार को विभिन्न पदों के कुल 599 प्रत्याशियों द्वारा नाजिर रसीद कटवाया गया.बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी […]

नामांकन को सात हेल्प डेस्क और 13 नामांकन काउंटर बनाए गये हैं

पिपरा : प्रथम चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार से प्रारंभ होने वाले नामांकन की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. बुधवार को विभिन्न पदों के कुल 599 प्रत्याशियों द्वारा नाजिर रसीद कटवाया गया.बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ज्योति गामी ने बताया कि जिला पदाधिकारी द्वारा बुधवार को प्रपत्र पांच में सूचना प्रकाशन के बाद नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए सात हेल्प डेस्क तथा 13 नामांकन काउंटर स्थापित किये गये हैं. इस कार्य के लिए सात सहायक निर्वाची पदाधिकारी को लगाया गया है. वहीं नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ के मद्देनजर प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >