विस घेराव कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक

सुपौल : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा मंगलवार को होने वाले राज्य स्तरीय विधान सभा घेराव कार्यक्रम को लेकर संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक मध्य विद्यालय बलवा पुनर्वास में संपन्न हुई़ जिला उपाध्यक्ष मनोवर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा […]

सुपौल : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा मंगलवार को होने वाले राज्य स्तरीय विधान सभा घेराव कार्यक्रम को लेकर संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक मध्य विद्यालय बलवा पुनर्वास में संपन्न हुई़ जिला उपाध्यक्ष मनोवर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि शिक्षकों की समस्या को लेकर सरकार व विभाग दोनों उदासीन बना हुआ है़

कहा कि राज्य सरकार के उदासीन रवैये से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा कार्यक्रम खोखला साबित हो रहा है. श्री पप्पू ने सभी शिक्षकों को एकजुट रहकर उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराने का आह्वान किया़ जिला सचिव पुष्प राज ने कहा कि समस्या के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है़ बताया कि वे किसी भी परिस्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी को उक्त आश्वासन के विपरीत एक भी कदम आगे बढ़ने नहीं देंगे़

जिला संयुक्त सचिव राजीव कुमार झा ने कहा कि ससमय वेतन भुगतान, सेवा शर्त सहित अन्य समस्याओं से शिक्षकगण जूझ रहे हैं. बावजूद इसके विभाग द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने सभी शिक्षकों से पटना चल कर विधान सभा घेराव में शामिल होने का आग्रह किया. बैठक में संजय कुमार, संतोष कुमार, अशोक चौधरी, संजीव कुमार सिंह, रामचंद्र पासवान, प्रमोद पासवान, अरविंद कुमार, प्रशांत पाठक, पंकज प्रभात, राकेश चौधरी, विवेक कुमार राम, पुतुल कुमारी, माधवी लता, संगीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >