निष्कासित किये छात्रों से वसूला गया जुर्माना

सुपौल : इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 के प्रथम दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों से छह परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया था़ निष्कासित छात्रों से विभागीय मानदंड अनुरूप जुर्माना स्वरूप कुल 12 हजार की राशि वसूल की गयी़ समाहरणालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस वर्ष आयोजित परीक्षा में विभिन्न विषयों के कुल 16 हजार […]

सुपौल : इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 के प्रथम दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों से छह परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया था़ निष्कासित छात्रों से विभागीय मानदंड अनुरूप जुर्माना स्वरूप कुल 12 हजार की राशि वसूल की गयी़

समाहरणालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस वर्ष आयोजित परीक्षा में विभिन्न विषयों के कुल 16 हजार 651 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं़ निष्कासित परीक्षार्थियों से वसूली गयी राशि को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित शीर्ष में जमा करा दिया गया है़
छात्रा परीक्षार्थियों की तलाशी को लेकर महिला पर्यवेक्षिका व अन्य महिला कर्मी को तैनात किया गया है़ साथ ही केंद्राधीक्षकों द्वारा उठाये गये सवाल कि वीक्षण कार्य में सारे नये शिक्षक आ जायेंगे तो ऐसी स्थिति में परीक्षा प्रबंधन का कार्य में कठिनाई उत्पन्न होने को लेकर संबंधित विद्यालयों के दो या तीन शिक्षकों को गैर वीक्षण कार्य करने की अनुमति दी गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >