रैली निकाल कर किया लोगों को जागरूक

लोगों से शराब छोड़ने की अपील कुनौली : डगमारा ओपी क्षेत्र में महिला समाख्या सोसायटी द्वारा मद्य निषेध जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया़ ओपी प्रभारी एनके निराला की देख-रेख में निकाली गयी रैली में सोसायटी की महिलाओं ने भ्रमण कर लोगों को मद्य पान की खामियों से अवगत कराया़ रैली डगमारा […]

लोगों से शराब छोड़ने की अपील

कुनौली : डगमारा ओपी क्षेत्र में महिला समाख्या सोसायटी द्वारा मद्य निषेध जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया़ ओपी प्रभारी एनके निराला की देख-रेख में निकाली गयी रैली में सोसायटी की महिलाओं ने भ्रमण कर लोगों को मद्य पान की खामियों से अवगत कराया़
रैली डगमारा सिकरहटा, मझारी चौक, अस्पताल, उच्च विद्यालय समेत गांव के वार्डों का भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया़ इस दौरान रैली में शामिल महिलाओं ने जागरूकता से जुड़े विभिन्न तरह के नारे लगाये़ इसमें जो पियेगा दारू, उसका बच्चा लगायेगा झाड़ू आदि नारे शामिल थे़ रैली में सूरजी देवी, बबीता देवी, सबिता देवी, रुबी, पूनम, इंद्रनारायण कामत, सुमीत आदि शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >