अंचल की जमीन पैमाइश की मांग

अंचल की जमीन पैमाइश की मांग किसनपुर. अंचल क्षेत्र में भूमि पैमाइश के मामले में बरती जा रही शिथिलता के कारण रैयतों के समक्ष समस्या आन पड़ी है. मालूम हो कि बीते माह इस मामले पर डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया था. उक्त बैठक के उपरांत से अंचल अमीन द्वारा […]

अंचल की जमीन पैमाइश की मांग किसनपुर. अंचल क्षेत्र में भूमि पैमाइश के मामले में बरती जा रही शिथिलता के कारण रैयतों के समक्ष समस्या आन पड़ी है. मालूम हो कि बीते माह इस मामले पर डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया था. उक्त बैठक के उपरांत से अंचल अमीन द्वारा भूमि की पैमाइश किये जाने से इनकार किया जा रहा है. उक्त बैठक के पत्रांक 1670-2 में विदित है कि अंचल अमीन जमीन की मापी दोनों पक्षों के सहमति के उपरांत ही करे. उक्त आदेश के आलोक में अमीन को परेशानी हो रही है. मामले पर भू स्वामियों ने जिला पदाधिकारी से उक्त आदेश पर पहल करने की मांग की है. ताकि विभाग द्वारा भू पैमाइश का कार्य अंचल क्षेत्र में सफलता पूर्वक करायी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >