दरवाजे से बाइक की चोरी सिमराही. राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहारा पंचायत स्थित वार्ड नंबर निवासी मनोज कुमार यादव के घर से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर लगी बाइक चुरा लिया.इस बाबत पीडि़त श्री यादव द्वारा राघोपुर थाना को आवेदन दे कर कार्रवाई की मांग की गयी है. थाना को दिये आवेदन में श्री यादव ने कहा है कि अन्य दिनों की भांति बुधवार की रात भी वे अपनी काले रंग की हीरो सुपर स्पलेंडर बाइक बीआर43ई/ 6002 का हैंडिल लॉक कर दरवाजे पर लगा दिया था. गुरुवार की सुबह दरवाजे से बाइक गायब पाया. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल पाया. उन्होंने पुलिस से इस मामले में समुचित कार्रवाई का अनुरोध किया है. मालूम हो कि इससे पूर्व 04 दिसंबर की रात भी थाना क्षेत्र के राघोपुर मारवाड़ी टोला सहित हरिपुर पंचायत के अन्य दो स्थानों से एक ही रात तीन बाइक की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गयी थी. इनमें से एक भी बाइक को बरामद करने में पुलिस सफल नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दरवाजे से बाइक की चोरी
दरवाजे से बाइक की चोरी सिमराही. राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहारा पंचायत स्थित वार्ड नंबर निवासी मनोज कुमार यादव के घर से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर लगी बाइक चुरा लिया.इस बाबत पीडि़त श्री यादव द्वारा राघोपुर थाना को आवेदन दे कर कार्रवाई की मांग की गयी है. थाना को दिये आवेदन […]
