अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर जनता दरबार लगाने का नर्दिेश

अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर जनता दरबार लगाने का निर्देश फोटो-18,कैप्सन- मामले का निष्पादन करते डीएमप्रतिनिधि, सुपौलजिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने जिले के सभी प्रखंड व अनुमंडल में प्रशासन द्वारा जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने इस बाबत सभी अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा है कि वे निर्धारित तिथि […]

अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर जनता दरबार लगाने का निर्देश फोटो-18,कैप्सन- मामले का निष्पादन करते डीएमप्रतिनिधि, सुपौलजिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने जिले के सभी प्रखंड व अनुमंडल में प्रशासन द्वारा जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने इस बाबत सभी अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा है कि वे निर्धारित तिथि को अपने कार्यालय स्थल पर जनता दरबार का आयोजन करना सुनिश्चित करें. ताकि जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जनता दरबार में शिकायत कर्ताओं की भीड़ कम हो सके. डीएम ने प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर आयोजित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेने एवं अपने स्तर पर इसे एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया है. डीएम ने जन शिकायत के संबंध में जिला स्तर पर समीक्षात्मक बैठक के आयोजन का भी निर्णय लिया है. गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें से 11 पर संज्ञान लेते हुए तत्क्षण निष्पादन हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की गयी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त हरिहर प्रसाद, डीपीआरओ बीके लाल, वरीय उपसमाहर्ता सुशील कुमार, धर्मेश कुमार, डीइओ मो जाहिद हुसैन, महिला हेल्पलाइन की प्रतिभा कुमारी आदि मौैजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >