29 महिलाओं का बंध्याकरण सरायगढ़. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 29 महिलाओं का बंध्याकरण का कार्य किया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक हसीबुर्र रहमान ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार शिविर के माध्यम से डा एस पी अकेला व डा उमेश कुमार द्वारा बंध्याकरण का कार्य किया गया. बताया कि बंध्याकरण के मरीजों को विभागीय मानक अनुरूप 14 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि का भी भुगतान किया गया है. साथ ही संबंधित आशा कार्यकर्ताओं को दो सौ रुपये प्रति बंध्याकरण की दर से भुगतान किया गया है. इस मौके पर एएनएम नूतन कुमारी, पूनम कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.
29 महिलाओं का बंध्याकरण
29 महिलाओं का बंध्याकरण सरायगढ़. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 29 महिलाओं का बंध्याकरण का कार्य किया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक हसीबुर्र रहमान ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार शिविर के माध्यम से डा एस पी अकेला व डा उमेश कुमार द्वारा बंध्याकरण का कार्य किया गया. बताया कि बंध्याकरण के मरीजों […]
