एसडीओ ने किया निरीक्षण

पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश सरायगढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी ने मंगलवार को अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. एसडीओ एन जी सिद्दीकि ने दाखिल खारिज से संबंधित आवेदन को बिना कारण अस्वीकृत नहीं किये जाने का निर्देश दिया. साथ ही ऑपरेशन दखल दिहानी, अभियान बसेरा, चालू खतियान, लगान वसूली जैसे आवश्यक कार्यों में […]

पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

सरायगढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी ने मंगलवार को अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. एसडीओ एन जी सिद्दीकि ने दाखिल खारिज से संबंधित आवेदन को बिना कारण अस्वीकृत नहीं किये जाने का निर्देश दिया. साथ ही ऑपरेशन दखल दिहानी, अभियान बसेरा, चालू खतियान, लगान वसूली जैसे आवश्यक कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.
एसडीओ ने राजस्व वसूली की राशि को अतिशीघ्र नजारत में जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने राजस्व व अंचल कर्मियों की कार्य शैली पर अपेक्षित सुधार लाने की चेतावनी दी. मौके पर एसडीओ ने एस एच – 76 भपटियाही बाजार व एन एच 57 पर अस्थायी तरीके से सरकारी भूमि को अतिक्रमित किये जाने के मामले में सीओ शरत मंडल को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
साथ ही सड़क किनारे वाहन चालकों द्वारा अवैध रूप से बस पड़ाव व यत्र तत्र वाहनों को खड़ी किये जाने पर आपत्ति जताते हुए सीओ श्री मंडल को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर उपस्थित बीएसओ को एसडीओ ने जन वितरण प्रणाली को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.
एसडीओ ने लोक सूचना अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना के आलोक में प्राप्त राशि को नजारत में जमा करने का आदेश दिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ शरत मंडल, बीएसओ महेश ठाकुर, प्रधान सहायक रविंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >