किसानों के साथ हो रहा अन्याय

किसानों के साथ हाे रहा अन्यायधान खरीद की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना फोटो-07,08,कैप्सन- धरना पर बैठे व धान की बाली जला कर विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलकिसानों के धान की खरीद एवं उन्हें बोनस दिये जाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष […]

किसानों के साथ हाे रहा अन्यायधान खरीद की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना फोटो-07,08,कैप्सन- धरना पर बैठे व धान की बाली जला कर विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलकिसानों के धान की खरीद एवं उन्हें बोनस दिये जाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार झा की अध्यक्षता में ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर किसानों की समस्या के निदान को लेकर आवाज बुलंद की. वहीं सरकार द्वारा किसानों के धान की अधिप्राप्ति प्रारंभ नहीं किये जाने से आक्रोशित कार्यकर्ता व किसानों ने धान की बाली में आग लगा कर अपना विरोध भी जताया. धरना को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि किसान देश के भाग्य विधाता हैं. बावजूद नीतीश सरकार द्वारा बार-बार उन्हें छला जा रहा है. उन्होंने कहा कि धान कटनी के दो माह बीत जाने के बाद भी किसानों के धान का पैक्स व सरकारी स्तर पर खरीद नहीं किया जाना उनके साथ सरासर अन्याय है. जिलाध्यक्ष ने नीतीश सरकार को हरेक मोरचे पर विफल बताया. कहा कि जो सरकार किसान का धान नहीं खरीद सकती, वैसी सरकार को तत्काल इस्तिफा दे देना चाहिए. उन्होंने यूरिया व खाद्य की बिक्री में जारी कालाबाजारी का मुद्दा उठाते कहा कि इससे रबी की खेती प्रभावित हो सकती है. पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सरकार द्वारा धान की खरीद नहीं शुरु किये जाने की वजह से किसान बाजार में औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश है. उन्होंने कहा कि मुद्दे को लेकर भाजपा उग्र आंदोलन करेगी. पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी एवं संतोष प्रधान ने कहा कि किसानों का धान क्रय नहीं कर नीतीश सरकार उनके साथ नाइंसाफी कर रहीं है. कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ दोयम दर्जे के नागरिक की भांति व्यवहार कर रही है. जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है. उचित मूल्य पर खाद्य व बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों में हताशा है. भाजपा किसानों के हक में व्यापक आंदोलन चलायेगी. सभा का संचालन मंडल महामंत्री परमानंद सिंह ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज पाठक, महामंत्री रंधीर ठाकुर, पर्यावरण मंच के जिलाध्यक्ष सुमन चंद्र , भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, सुरेंद्र नारायण पाठक, मो जहीर, शमशाद आलम,बलराम कामत, अशोक सम्राट, अनिल कुमार, चंदेश्वरी शर्मा, जयंत मिश्र, धीरेंद्र कुंवर, कन्हैया सिंह, विमलेंदु ठाकुर, लाल मोहन मिश्र, महेश देव, गौतम मिश्रा, सुशेन चौधरी , अवधेश मिश्र, अर्जुन दास, अरुण कुमार मंडल, सूर्य कांत मिश्र आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >