वार्ड सदस्य ने मुखिया पर लगाया आरोप

वार्ड सदस्य ने मुखिया पर लगाया आरोप किसनपुर. शिवपूरी पंचायत के वार्ड सदस्य दीना नाथ साह ने मुखिया पर गबन का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी से जांच की मांग की है. वार्ड नंबर दस के सदस्य श्री साह ने जिला पदाधिकारी को डाक के माध्यम से भेजे पत्र में बताया है कि पंचायत भवन […]

वार्ड सदस्य ने मुखिया पर लगाया आरोप किसनपुर. शिवपूरी पंचायत के वार्ड सदस्य दीना नाथ साह ने मुखिया पर गबन का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी से जांच की मांग की है. वार्ड नंबर दस के सदस्य श्री साह ने जिला पदाधिकारी को डाक के माध्यम से भेजे पत्र में बताया है कि पंचायत भवन के चहार दीवारी की मरम्मति व शौचालय निर्माण कराये जाने के बाबत सिर्फ रंग रोगन कर छोड़ दिया गया है. बताया है कि इस मामले पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया. बावजूद इसके इस मामले पर बीडीओ द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है. पत्र में यह भी बताया गया है कि वार्ड नंबर दस में सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं कराया गया है. श्री साह ने बताया है कि उक्त सभी मामले पर विरोध जताये जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >