तरंग मेला सफल बनाये जाने लेकर बैठक

तरंग मेला सफल बनाये जाने लेकर बैठक किसनपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में बुधवार को समन्वयकों की एक बैठक संपन्न हुई. बीईओ रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग मेला को सफल बनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही तरंग मेला की गतिविधि […]

तरंग मेला सफल बनाये जाने लेकर बैठक किसनपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में बुधवार को समन्वयकों की एक बैठक संपन्न हुई. बीईओ रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग मेला को सफल बनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही तरंग मेला की गतिविधि को लेकर शिक्षकों की जिम्मेदारी तय किया गया. बीईओ श्री यादव ने सभी समन्वयकों से आगामी 28 जनवरी तक छात्रवृति वितरण व छात्रों के बैंक संबंधी खाता प्रपत्र को बीआरसी में जमा करने का निर्देश दिया. श्री यादव ने बताया कि अब बच्चों को मिलने वाले योजनाओं का लाभ सीधे खाता के माध्यम से ही दिया जायेगा. बैठक में मो शौकत अली, दिनेश चौधरी, राजेश कुमार, सोनू झा, ब्रह्म नारायण यादव, सदानंद शर्मा, राजेश पाल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >