मृत्युंजय दोबारा बने प्रखंड अध्यक्ष फोटो-06,कैप्सन- बैठक में उपस्थित ग्रामीण चिकित्सक,प्रतिनिधि, प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मनोज सिंहा के आवासीय परिसर में सोमवार को ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति की बैठक हुई. समिति के सांगठनिक चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दूसरी बार मृत्युंजय ठाकुर को समिति का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया और पुरानी सेवा समन्वय समिति को बरकरार रखा गया है.बैठक में उपस्थित ग्रामीणों चिकित्सों ने श्री ठाकुर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि संघ में एकता व मजबूती प्रदान करने में इनका प्रमुख योगदान रहा है. बैठक को संबोधित करते हुए नव चयनित अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि समिति के सदस्यों के हमेशा से सक्रिय रहा हूं और आगे भी रहूंगा. चुनाव में सर्वसम्मति से अरविंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, सचिव मो नसीर अहमद व कोषाध्यक्ष मनोज सिंहा चुनाव किया गया. जबकि पंचायत अध्यक्ष के रूप में चिलौनी दक्षिण पंचायत से अरविंद सिंह, भवानीपुर उत्तर पंचायत से शिव कांत साह, तेकुना पंचायत से मोहन राम, सुखा नगर पंचायत से सुधीर कुमार सिंह, चिलौनी उत्तर से मनोज वर्मा, श्रीपुर से जय प्रकाश यादव व गोविंद पुर से ललन कुमार मंडल शामिल हैं. इस अवसर पर रेहान आलम, राकेश सिंहा, अरुण चौधरी, नित्यानंद झा, प्रकाश महतो, बबीता कुमारी आदि मौजूद थे.
मृत्युंजय दोबारा बने प्रखंड अध्यक्ष
मृत्युंजय दोबारा बने प्रखंड अध्यक्ष फोटो-06,कैप्सन- बैठक में उपस्थित ग्रामीण चिकित्सक,प्रतिनिधि, प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मनोज सिंहा के आवासीय परिसर में सोमवार को ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति की बैठक हुई. समिति के सांगठनिक चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दूसरी बार मृत्युंजय ठाकुर को समिति का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया और पुरानी […]
