वीरपुर बम कांड: एक की हुई गिरफ्तारी फोटो-03,कैप्सन- गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस, प्रतिनिधि, वीरपुरगत दिनों अनुमंडल मुख्यालय में हुए बम कांडों का उद्भेदन करने के साथ इस कांड से जूड़े एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. ज्ञात हो कि 24 दिसंबर 2015 को अनुमंडल मुख्यालय स्थित संवेदक प्रकाश जैन के आवास पर अपराधियों द्वारा बम फेंका गया था. जिसके कुछ ही दिनों बाद कृष्णा टॉकिज परिसर स्थित नव निर्मित भवन पर अपराधियों द्वारा बम फेंका गया था. जिसके बाद यहां पर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था. जिसमें वीरपुर थाना में कांड संख्या 236/15 दर्ज किया गया था. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला के पुलिस कप्तान कुमार एकले ने मामले के उद्भेदन के लिए वीरपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार के सहयोग हेतु सहायक निरीक्षी पदाधिकारी के रुप में चंदन कुमार को प्रतिनियुक्त किया था. जिसके उपरांत जांच टीम द्वारा इस मामले में एक की गिरफ्तारी संभव हो पायी है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात तकनीकी साक्ष्य के आधार पर भीम नगर निवासी 25 वर्षीय शैलेंद्र कुमार केसरी को तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर वीरपुर उपकारा भेज दिया गया है. हालांकि बम कांड का असली मास्टर मांइड की गिरफ्तारी के लिए अभी पुलिस द्वारा माथा पच्ची जारी है.
वीरपुर बम कांड: एक की हुई गिरफ्तारी
वीरपुर बम कांड: एक की हुई गिरफ्तारी फोटो-03,कैप्सन- गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस, प्रतिनिधि, वीरपुरगत दिनों अनुमंडल मुख्यालय में हुए बम कांडों का उद्भेदन करने के साथ इस कांड से जूड़े एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. ज्ञात हो कि 24 दिसंबर 2015 को अनुमंडल मुख्यालय स्थित संवेदक प्रकाश […]
