विकासात्मक कार्य की रूप रेखा तैयार किये जाने को लेकर सामान्य बोर्ड की बैठक

विकासात्मक कार्य की रूप रेखा तैयार किये जाने को लेकर सामान्य बोर्ड की बैठक फोटो-13,कैप्सन – संबोधित करते अधिकारी व अन्यनिर्मली नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सामान्य बोर्ड की बैठक संपन्न हुई. मुख्य पार्षद स्वस्तिका देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्मली नगर पंचायत के सभी कर्मी व वार्ड पार्षद उपस्थित थे. […]

विकासात्मक कार्य की रूप रेखा तैयार किये जाने को लेकर सामान्य बोर्ड की बैठक फोटो-13,कैप्सन – संबोधित करते अधिकारी व अन्यनिर्मली नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सामान्य बोर्ड की बैठक संपन्न हुई. मुख्य पार्षद स्वस्तिका देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्मली नगर पंचायत के सभी कर्मी व वार्ड पार्षद उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कार्यवाही प्रारंभ करते हुए कहा कि यह बैठक नगर पंचायत विकास के मद्देनजर महत्वपूर्ण है. बताया कि नगर के विकासात्मक कार्यों की रूप रेखा तैयार की जायेगी. ताकि सभी नगरवासियों को विकास का लाभ मिल सके. बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों द्वारा गत बैठक की संपुष्टि करते हुए नगरवासियों की प्रमुख समस्यायें यथा स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, नाला निर्माण, अतिक्रमण मुक्ति सहित अन्य विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया, मुख्य पार्षद स्वस्तिका देवी ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य संचालित है. नाले व सड़कों की नियमित सफाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठायी गई है. बताया कि शहर को प्रकाश मय बनाने हेतु एलईडी लाईट भी लगाया जा रहा है. पूर्व उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार ने बैठक को बताया कि नगर को मच्छरों से निजात दिलाने के लिये फॉगिंग मशीन खरीदा गया. जो शोभा की वस्तु बनी हुई है. श्री कुमार ने शीघ्र चालू कराने की मांग की. वार्ड पार्षद अनिल कुमार साह ने बैठक में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मुख्य पार्षद के पति द्वारा अधिकांश समय कार्यालय में बैठ कर नगर पंचायत के अभिलेखों के साथ छेड़-छाड़ किया जाता है. श्री साह ने उक्त मामले पर रोक लगाने की मांग कार्यपालक पदाधिकारी से किया. कार्यपालक पदाधिकारी श्री प्रसाद ने कहा कि फॉगिंग मशीन खराब हो जाने के कारण बंद पड़ा है. मरम्मति कराये जाने के उपरांत पुन: सेवा बहाल किया जायेगा. बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों द्वारा गहन विचार विमर्श के उपरान्त कई प्रस्ताव पारित किये गया. साथ ही शिक्षक नियोजन से संबंधित तीन सदस्यीय कमेटी का गठन, नगर के वार्ड नंबर 12 में राम-जानकी मंदिर के हस्तानांतरण के संबंध में अंचलाधिकारी को पत्र प्रेषण, मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने का प्रस्ताव पारित किया गया. वहीं हटिया चौक स्थित परियोजना, बालिका उच्च विद्यालय के समीप अतिक्रमण मुक्त रखने का भी सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया. मौके पर उप मुख्य पार्षद जय माला देवी,किशोरी साह, जगदीश मंडल, पवन कुमार कामत, गौतम कुमार, संतोष साह, कमल कामत, ललिता देवी, विमला देवी सहित कार्यालय प्रधान राम कुमार सिंह, गौरव कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >