नहीं रहे अर्थशास्त्र के व्याख्याता जय कृष्ण यादव

नहीं रहे अर्थशास्त्र के व्याख्याता जय कृष्ण यादव सुपौल. अर्थशास्त्र विभाग के व्याख्याता जय कृष्ण यादव के आकस्मिक निधन पर सोमवार को स्थानीय डिग्री महा विद्यालय परिसर में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया. संघ के अध्यक्ष नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सचिव प्रो मोकीम […]

नहीं रहे अर्थशास्त्र के व्याख्याता जय कृष्ण यादव सुपौल. अर्थशास्त्र विभाग के व्याख्याता जय कृष्ण यादव के आकस्मिक निधन पर सोमवार को स्थानीय डिग्री महा विद्यालय परिसर में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया. संघ के अध्यक्ष नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सचिव प्रो मोकीम अहमद खां, शिक्षक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश यादव उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए सदस्यों ने कहा कि स्व यादव उच्च स्वभाव, मृदुभाषी व योग्य शिक्षक थे. उनके निधन से शिक्षा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है. सभा में दर्जनों शिक्षा विद, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >