त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष सस्पेंड

थानाध्यक्ष के अलावा चार पुलिस कर्मियों पर भी गिरी गाज पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में एसपी ने की कार्रवाई सुपौल : पुलिस कस्टडी में शनिवार को हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. श्री बैठा […]

थानाध्यक्ष के अलावा चार पुलिस कर्मियों पर भी गिरी गाज

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में एसपी ने की कार्रवाई
सुपौल : पुलिस कस्टडी में शनिवार को हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है.
श्री बैठा के स्थान पर दिलीप कुमार त्रिवेणीगंज के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं. श्री कुमार ने रविवार को पद्भार भी ग्रहण कर लिया. पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार एकले ने बताया कि त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार को त्रिवेणीगंज थाने की कमान सौंपी गयी है. श्री एकले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >