ललित नारायण मश्रि की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी पूरी

ललित नारायण मिश्र की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी पूरी फोटो-08,कैप्सन- समाधि स्थल के समीप निर्माणाधीन पंडाल,प्रतिनिधि, वीरपुरपूर्व रेल मंत्री के ललित नारायण मिश्र की 42 वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार में रविवार को आयोजित होने वाले राजकीय समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. शनिवार को छातापुर बीडीओ परवेज आलम […]

ललित नारायण मिश्र की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी पूरी फोटो-08,कैप्सन- समाधि स्थल के समीप निर्माणाधीन पंडाल,प्रतिनिधि, वीरपुरपूर्व रेल मंत्री के ललित नारायण मिश्र की 42 वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार में रविवार को आयोजित होने वाले राजकीय समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. शनिवार को छातापुर बीडीओ परवेज आलम ने बलुआ बाजार पहुंच कर सरकारी तैयारी का जायजा लिया. ललित नारायण मिश्र की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष तीन जनवरी को उनके शहादत दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसकी सारी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर की जाती है. मौके पर बिहार सरकार के मंत्री उनके गांव पहुंच कर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. इसके लिए समाधि स्थल व आस-पास के स्थानों को पूरी तरह सजा दिया गया है. समाधि स्थल का रंग-रोगन के साथ समारोह स्थल पर बड़ा सा पंडाल का निर्माण किया गया है. स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोविंद मेहता, अजय मिश्र, राजू मेहता, अवनी गुरमैता, राधा कृष्ण मिश्र आदि के द्वारा प्रयास जारी है. स्व मिश्र के पुत्र संजय कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर अब तक प्रशासन तीन बैठक कर चुका है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ -साथ मुखिया प्रवीण कुमार को जिम्मेवारी सौपी गयी है. मंदिर के रंग रोगन व उसके आस-पास के क्षेत्रों की सफाई हेतु नगर पंचायत वीरपुर को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >