ग्रेफलिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए संघ की बैठक फोटो-01,कैप्सन-संघ के सदस्यों के साथ मेडल के साथ खिलाड़ीप्रतिनिधि, सुपौल स्कूल स्तरीय कैंप लगाये जाने को लेकर ग्रेफलिंग तथा जूडो कराटे संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें उक्त दोनों खेल को बढ़ावा देने के लिए विचार -विमर्श किया गया. संतोष कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों खेल को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय स्तर पर शिविर लगा कर बच्चों को इस खेल के बारे बताये जाने पर विचार किया गया. संघ के सचिव हरिओम रजक ने बताया कि अंजलि व प्रियंका द्वारा वर्ष 2015 में 22 व 23 अगस्त को आयोजित विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जितना बहुत बड़ी उपलब्धि है. दोनों युवती जिले के लिए प्रेरणा श्रोत है. जो स्कूल में लगाये जाने वाले कैंप में भाग लेकर बच्चों को इन दोनों खेल के लिए प्रोत्साहित करेगी. श्री रजक ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है. जरुरत है इसे उभारने की. जिसके लिए संघ ने स्कूल स्तर पर शिविर लगा कर प्रतिभा को खोजने का प्रयास करेगा. मौके पर संघ के सदस्यों ने इस खेल में मुकाम हासिल करने वाले खिलाडि़यों को बधाई देते कहा कि अंजलि व प्रियंका के वर्ल्ड ग्रेफलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद दूसरी बार राष्ट्रीय ग्रेफलिंग स्पर्धा जो महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में खेला गया. उसमें भी जिले से भाग लिये 03 प्रतिभागियों ने मेडल प्राप्त करने में सफलता पायी. श्री रजक ने बताया कि गी ग्रेफलिंग में प्रियंका ने सिल्वर एवं नो गी ग्रेफलिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. वहीं गी ग्रेफलिंग में महिर कुमार मिश्रा सिल्वर व उज्वल कुमार झा ने रजत प्रदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. कहा कि आगामी भूटान में होने वाली विश्व चैंपियन प्रतिस्पर्धा होने के लिए फेडरेशन द्वारा आगामी 10 जनवरी को खिलाडि़यों का चयन किया जाना है. जिसके लिए 9 जनवरी को सभी खिलाडि़यों को चयन स्थल पर पहुंचना है. बैठक मे संयोजक रमेश कुमार, निदेशक अजय कुमार अंकोला, उपाध्यक्ष पंचम साह व खिलाड़ी मौजूद थे.
ग्रेफलिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए संघ की बैठक
ग्रेफलिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए संघ की बैठक फोटो-01,कैप्सन-संघ के सदस्यों के साथ मेडल के साथ खिलाड़ीप्रतिनिधि, सुपौल स्कूल स्तरीय कैंप लगाये जाने को लेकर ग्रेफलिंग तथा जूडो कराटे संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें उक्त दोनों खेल को बढ़ावा देने के लिए विचार -विमर्श किया गया. संतोष कुमार चौहान की […]
