नव वर्ष पर भजन- कीर्तन व जागरण का आयोजन

नव वर्ष पर भजन- कीर्तन व जागरण का आयोजन फोटो-20,कैप्सन- सज-धज कर तैयार दुर्गा मंदिरत्रिवेणीगंज नये साल के स्वागत व जश्न को लेकर अनुमंडल वासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग वर्ष के पहले दिन को हर्षोल्लास से मनाने को लेकर तरह-तरह की तैयारियों में जुटे हैं. युवाओं द्वारा पिकनिक की तैयारी की […]

नव वर्ष पर भजन- कीर्तन व जागरण का आयोजन फोटो-20,कैप्सन- सज-धज कर तैयार दुर्गा मंदिरत्रिवेणीगंज नये साल के स्वागत व जश्न को लेकर अनुमंडल वासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग वर्ष के पहले दिन को हर्षोल्लास से मनाने को लेकर तरह-तरह की तैयारियों में जुटे हैं. युवाओं द्वारा पिकनिक की तैयारी की जा रही है. वहीं स्थानीय दुर्गा मंदिर को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है. मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा स्तुति पाठ की जा रही है. साथ ही रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है. धर्मावलंबी लोग नये साल का प्रारंभ ईश्वर की पूजा -अर्चना के साथ करने की तैयारी में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >