विधायक का किया अभिनंदनफोटो-17,कैप्सन- समारोह में उपस्थित विधायक व अन्यप्रतिनिधि, किसनपुर पिपरा विधान सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक यदुवंश कुमार यादव का नागरिक अभिनंदन प्रखंड अंतर्गत सुखासन पंचायत के श्रीपुर हाट परिसर में समारोह पूर्वक किया गया. राम चंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं पैक्स अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद यादव के संचालन में समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विधायक को फू ल माला पहना कर उनका अभिनंदन किया. विधायक श्री यादव ने कहा कि जनता ने उनके उपर जो विश्वास जताया, उसे वे सदा याद रखेंगे और विकास के प्रति सदैव तत्पर रहेंगें. उन्होंने लोगों से भी व्यक्तिगत पैरवी के वजाय विकास की बात करने की नसीहत दी. उन्होंने पिपरा विधान सभा क्षेत्र के चतुर्दिक विकास का आश्वासन दिया. समारोह के प्रारंभ में बटन दबा कर श्रीपुर गांव के लिए बिजली आपूर्ति का शुभारंभ किया गया. मौके पर सुरेश प्रसाद यादव, लाल यादव, कृष्ण कुमार, देवी लाल यादव, भागेश्वर कामत, जीवछ चौधरी, बेचू मंडल, गंगा राम यादव, भागी लाल मंडल, बबलू कुमार, मनोज यादव, योगेंद्र पासवान, उमेश कुमार यादव आदि मौजूद थे.
विधायक का किया अभिनंदन
विधायक का किया अभिनंदनफोटो-17,कैप्सन- समारोह में उपस्थित विधायक व अन्यप्रतिनिधि, किसनपुर पिपरा विधान सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक यदुवंश कुमार यादव का नागरिक अभिनंदन प्रखंड अंतर्गत सुखासन पंचायत के श्रीपुर हाट परिसर में समारोह पूर्वक किया गया. राम चंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं पैक्स अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद यादव के संचालन में समारोह के दौरान […]
