एसएसबी ने 62 हजार का माल किया जब्त वीरपुर. एसएसबी 45 वी बटालियन के जवानों द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित पीलर संख्या 206/04 के समीप तस्करी का पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार, तस्कर साइकिल से गैलनों में पेट्रोल व डीजल नेपाल की ओर ले जा रहे थे. तभी हवलदार सुशील छेत्री के नेतृत्व में जवान राजेश कुमार , मनोज कुमार, शिवेंद्र पटेल व प्रांजल सैकिया ने धावा बोल कर तस्करी का सामान जब्त किया. हालांकि इस क्रम में तस्कर साइकिल व गैलन छोड़ कर भागने में सफल रहे. इससे पूर्व एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र स्थित पीलर संख्या 207/97 के समीप से करीब 14 हजार मूल्य का दवा तस्करी कर ले जाया जा रहा दवा जब्त किया गया था. इस प्रकार कुल 62 हजार मूल्य का माल एसएसबी द्वारा दो दिनों में जब्त किया गया है.
एसएसबी ने 62 हजार का माल किया जब्त
एसएसबी ने 62 हजार का माल किया जब्त वीरपुर. एसएसबी 45 वी बटालियन के जवानों द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित पीलर संख्या 206/04 के समीप तस्करी का पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार, तस्कर साइकिल से गैलनों में पेट्रोल व डीजल नेपाल की ओर ले जा रहे थे. तभी हवलदार सुशील छेत्री के […]
