आमंत्रण कप टूर्नामेंट का शुभारंभ 31 जनवरी को

आमंत्रण कप टूर्नामेंट का शुभारंभ 31 जनवरी को प्रतिनिधि, सुपौलआमंत्रण कप अंतर राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2016 का शुभारंभ आगामी 31 जनवरी से स्थानीय गांधी मैदान में किया जायेगा. जिसमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश , झारखंड व पश्चिम बंगाल की कई टीमें भाग लेंगी. जानकारी देते टूर्नामेंट समिति के सचिव नवीन गुप्ता ने बताया कि […]

आमंत्रण कप टूर्नामेंट का शुभारंभ 31 जनवरी को प्रतिनिधि, सुपौलआमंत्रण कप अंतर राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2016 का शुभारंभ आगामी 31 जनवरी से स्थानीय गांधी मैदान में किया जायेगा. जिसमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश , झारखंड व पश्चिम बंगाल की कई टीमें भाग लेंगी. जानकारी देते टूर्नामेंट समिति के सचिव नवीन गुप्ता ने बताया कि तैयारी की बाबत सोमवार को आयोजन समिति का बैठक आयोजित किया गया. जिसमें निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट के विजेता टीम को एक लाख एक हजार एवं उप विजेता टीम को 51 हजार की नगद राशि प्रदान की जायेगी. वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 21 हजार रुपये के पुरस्कार से नवाजा जायेगा. बैठक में अमित मोहनका, अमित अग्रवाल, संजय विश्वास, श्याम यादव, मनीष त्रिपुरारी, ओम प्रकाश यादव, अशोक गुप्ता, महेश देव, पप्पू सिंह, विजय मेहरा, सुनील सिंह, चंचल निराला, विजय आनंद, संतोष चुन्नू, सुमन सिंह, कृष्ण मुरारी, मनोज झा, राजा विश्वास, रामू महतो, मनोज गुप्ता, राजा चौधरी, बैजू चौधरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >