मांगों को लेकर शिक्षक संघ की बैठक फोटो – 2कैप्सन – बैठक में उपस्थित संघ के जिला इकाई के सदस्यसुपौल. स्थानीय सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया. जिला अध्यक्ष विवेकानंद दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय सहित राज्य स्तरीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. जहां सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से आगामी नौ जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया. श्री दास ने बैठक में बताया कि समान काम के लिए समान वेतन,, अंतर बकाया वेतन , संवर्द्धन प्रमाण पत्र, प्रोन्नति सेवा शर्त नियमावली आदि समस्याओं को लेकर आयोजित धरना के उपरांत मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा जायेगा.सदस्यता कार्यक्रम 31 जनवरी तक श्री दास ने बताया कि राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत आगामी नौ जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना आहूत है. वहीं 10 से 31 जनवरी के बीच संघ द्वारा सदस्यता कार्यक्रम चलाया जायेगा. जबकि 23 जनवरी को प्रमंडल स्तरीय धरना कार्यक्रम किया जायेगा. सचिव पुष्प राज ने बताया कि धरना के माध्यम से ससमय वेतन भुगतान, वित्तीय प्रभार से नियोजित शिक्षकों को हटाने संबंधी आदेश की वापसी तथा गत दिनों छापेमारी के दौरान त्रिवेणीगंज के बीईओ की गिरफ्तारी की गयी. लेकिन उनके सहयोगी बीआरपी का निलंबन नहीं किया गया मामले सहित विभाग से बिचौलियों को हटाये जाने की मांग धरना में शामिल है. उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव ने बैठक को बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेश के बावजूद शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा संवर्द्धन उत्तीर्ण शिक्षकों के प्रमाण पत्र का अद्यतन व निर्गत नहीं किया गयात्र साथ ही जुलाई 2015 से यूटीआई के द्वारा पेंशन राशि की कटौती शिक्षकों के खाते से नहीं की जा रही है. धरना में उक्त सभी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा.भागीदारी को लेकर किया आह्वानबैठक में उपस्थित संघ के सदस्यों ने आगामी नौ जनवरी को आहूत धरना प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर शिक्षकों से अपील किया. बताया कि इस धरना प्रदर्शन में सैंकड़ों शिक्षक शामिल होंगे. इस मौके पर सचिव पुष्पराज सहित पंकज प्रभात, राजीव कुमार झा, अरविंद कुमार, संजीव कुमार सिंह, राम चंद्र पासवान, सत्य नारायण राम, संजय कुमार यादव, जवाहर पासवान, प्रशांत कुमार पाठक, मो कुर्बान, राजेश कुमार मांझी, गणेश प्रसाद यादव, रामधारी शर्मा, उमेश प्रसाद मेहता, अभिमन्यु झा, रणजीत कुमार, मो सरफराज आलम, सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
मांगों को लेकर शक्षिक संघ की बैठक
मांगों को लेकर शिक्षक संघ की बैठक फोटो – 2कैप्सन – बैठक में उपस्थित संघ के जिला इकाई के सदस्यसुपौल. स्थानीय सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया. जिला अध्यक्ष विवेकानंद दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय […]
