अवधेश छठी बार बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष फोटो-08,कैप्सन-नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, प्रतापगंजराजद के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रखंड राजद का सांगठनिक चुनाव रविवार को स्थानीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को संपन्न हुआ. इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर अवधेश कुमार भगत छठी बार निर्वाचित हुए. निर्वाची पदाधिकारी शिव नारायण यादव एवं प्रदेश राजद दस्तकारी के प्रधान महासचिव सह राजद जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी राम नंदन शर्मा की उपस्थिति में श्री भगत के नाम का प्रस्ताव वरीय राजद नेता सियाराम यादव ने रखा. उपस्थित पंचायत राजद के कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से समर्थन किया. मौके पर राजद नेताओं ने श्री भगत के कार्यकाल की सराहना करते कहा कि इनके कार्यकाल में पार्टी मजबूत हुई है. बैठक में सियाराम यादव, पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव, मुखिया रामेश्वर यादव, देबू पंडित, प्रो महेंद्र प्रसाद यादव, कमल नारायण यादव, राम देव यादव, संजय यादव, बेचू नंद कुशियेत, रघुनाथ लहोटिया, महेंद्र यादव, मो अकबर, कलानंद विराजी, मास्टर कादिर, पांडव यादव, कुसुम लाल राम, हरिलाल यादव आदि मौजूद थे.
अवधेश छठी बार बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष
अवधेश छठी बार बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष फोटो-08,कैप्सन-नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, प्रतापगंजराजद के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रखंड राजद का सांगठनिक चुनाव रविवार को स्थानीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को संपन्न हुआ. इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर अवधेश कुमार भगत छठी बार निर्वाचित हुए. […]
