छत पर बम फटा, जानमाल को नुकसान नहीं

वीरपुर : मुख्यालय बाजार स्थित कृष्णा सिनेमा हॉल के समीप निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन के छत पर शनिवार की संध्या हुई बम ब्लास्ट से स्थानीय व्यावसायिक संघ में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. हालांकि बम ब्लास्ट से कोई हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार सदल बल पहुंचे जहां […]

वीरपुर : मुख्यालय बाजार स्थित कृष्णा सिनेमा हॉल के समीप निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन के छत पर शनिवार की संध्या हुई बम ब्लास्ट से स्थानीय व्यावसायिक संघ में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. हालांकि बम ब्लास्ट से कोई हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार सदल बल पहुंचे जहां उन्होंने संबंधित जानकारी ली.

इधर व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष पुतुल राय ने लगातार हो रही आपराधिक घटना में पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए वर्तमान थानाध्यक्ष के स्थानांतरण व कर्मठ न अनुशासित थानाध्यक्ष के पदस्थापन किये जाने की मांग की है. मालूम हो कि गुरुवार की संध्या भी संवेदक प्रकाश जैन के घर के आगे एक बम ब्लास्ट का मामला सामने आया था. जहां एसपी कुमार ऐकले ने जांच कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वहीं एक के बाद एक हो रही निरंतर घटना से स्थानीय व्यावसायिक संघ सहित लोगों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >