नाबालिग रहने के कारण निकाह से रोकाहनुमान नगर में दो दिवसीय इस्तमा का समापनजलसे में दो जोड़ों का निकाह भी कराया गयागलत रास्ते पर चलने वाले होंगे नरक के भागीफोटो-11,12,कैप्सन-जलसा को संबोधित करते वक्ता व उपस्थित भीड़.प्रतिनिधि, राघोपुर/सिमराही प्रखंड के हरिपुर पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर गांव में दो दिवसीय इस्तमा का समापन शनिवार को मौलाना सगीर अहमद रहमानी के दुआ के साथ हुआ. जलसा को संबोधित करते मौलाना सगीर ने कहा कि देश में अमन चैन के लिए लोगों को आपसी भाईचारे के साथ अल्लाह के बताये रास्ते पर जिंदगी गुजारने की तौफीक अता करने की अपील की. इस्तमा में हनुमान नगर में अबू हरेरा नाम से एक मदरसा का नीव भी रखा गया. मौके पर विभिन्न जगहों से आये वक्ताओं ने मुसलमानों में पायी जाने वाली अशिक्षा को दूर करने के लिए बच्चों को अच्छी तामील देने की अपील की. इस्तमा को मुफ्ती मजहर साहेब, मौलाना लोमान साहेब, मौलाना रमजान साहेब, मौलाना मोहिबुल्ला साहेब, मौलाना नुरुल्लाह साहेब, मौलाना वसी अहमद , मौलाना अबुल कलाम साह, मौलाना युसुफ, मौलाना सिद्दीकी आदि ने भी संबोधित किया. चार भाषाओं हिंदी, संस्कृत, अरबी व अंग्रेजी में जलसा को संबोधित करते हुए मौलाना असलम चतुर्वेदी ने कहा कि सभी धर्म की मुख्य किताबों में अल्लाह के अंतिम प्रतिनिधि के रुप में हजरत मुहम्मद साहेब का जिक्र आया है. इनके बाद कोई भी प्रवर्तक अल्लाह की तरफ से इनसानों के उद्धार के वास्ते नहीं आया है. इसलिए लोगों को चाहिए कि हजरत मुहम्मद साहेब के बताये हुए रास्ते पर चलें. इससे जन्नत की प्राप्ति होगी. गलत रास्ते पर चलने वाले नरक के भागी होंगे. उपस्थित लोगों से कहा कि कुरान अल्लाह की आखिरी किताब है. उस पर अमल कर भटके हुए लोगों को भी अमल करने के लिए कहें. इस्तमा में दो युवक मो तैयव और मो जमशेद का निकाह भी कराया गया. मो अजमेर को नाबालिग रहने के कारण देश के कानून का लिहाज करते हुए मौलाना सगीर अहमद ने निकाह से रोक दिया. इस्तमा का संचालन मौलाना रब्बान साहेब ने किया. जलसा को सफल बनाने में सरपंच मो जमाल, मोहिउद्दीन, मो जमील अनवर आदि का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर मो नूर आलम, मुखिया अजमूल हसन, मो मन्नान, मुखिया चंदेश्वर साह, जद यू प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद साह, मो मीनतुल्लाह, अधिवक्ता सिकंदर आलम सहित हजारों की संख्या में श्रोता मौजूद थे.
नाबालिग रहने के कारण निकाह से रोका
नाबालिग रहने के कारण निकाह से रोकाहनुमान नगर में दो दिवसीय इस्तमा का समापनजलसे में दो जोड़ों का निकाह भी कराया गयागलत रास्ते पर चलने वाले होंगे नरक के भागीफोटो-11,12,कैप्सन-जलसा को संबोधित करते वक्ता व उपस्थित भीड़.प्रतिनिधि, राघोपुर/सिमराही प्रखंड के हरिपुर पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर गांव में दो दिवसीय इस्तमा का समापन शनिवार को मौलाना […]
