मांगों को लेकर शक्षिक संघ ने दिया धरना

मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने दिया धरना मांगें पूरी नहीं होने पर शैक्षणिक कार्य ठप करने की दी चेतावनी फोटो – 4कैप्सन – धरना को संबोधित करते संघ के सदस्यप्रतिनिधि, सुपौल बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को डीइओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया. जिला […]

मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने दिया धरना मांगें पूरी नहीं होने पर शैक्षणिक कार्य ठप करने की दी चेतावनी फोटो – 4कैप्सन – धरना को संबोधित करते संघ के सदस्यप्रतिनिधि, सुपौल बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को डीइओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया. जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना का संचालन नीरज सिंह ने किया. धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक श्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर संघ द्वारा विभाग को कई बार ज्ञापन सौंपा गया. बावजूद इसके समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण शिक्षक संकट के दौर से गुजर रहे हैं. संघ के सदस्य धरना के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी से ठोस पहल करने का अनुरोध कर रहे हैं. जिले के शिक्षकों को सम्मान नहीं मिल रहा है. शिक्षकों को सम्मान मिलने पर ही हम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की आशा कर सकते हैं. इस माह के अंत तक शिक्षकों के मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तो आगामी माह के प्रथम सप्ताह से जिले के सभी विद्यालयों में तालाबंदी कर शैक्षणिक कार्य को ठप कर देंगे. जिसकी जवाबदेही जिला शिक्षा कार्यालय की होगी. बताया कि शिक्षकों को निरीह समझा जा रहा है. जिस कारण शिक्षकों के आत्म सम्मान पर ठेस पहंुचने पर धरना व आंदोलन का कार्य किया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि विभाग को शिक्षकों के आत्म सम्मान की रक्षा करनी चाहिए. ताकि शिक्षक गण उत्साह के साथ पठन – पाठन का कार्य कर सके. मांगों को लेकर संघ का धरना जिला संेयोजक श्री सिंह ने बताया कि विभाग के उदासीन रवैये के कारण शिक्षक गण विविध समस्या से जुझ रहे हैं. बताया कि मांगों में शिक्षकों के ग्रेड पे का लाभ, अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण की व्यवस्था, दो साल पूर्ण कर चुके शिक्षकों को ग्रेड पे का लाभ, बकाया वेतन सहित नवंबर माह तक का वेतन भुगतान अद्यतन हो, अंतर वेतन बकाया राशि का भुगतान, बेसिक ग्रेड के शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, नव नियमित शिक्षकों को वित्तीय प्रभार,स्थानांतरण आवेदन लेने से पूर्व रिक्ति का खुलासा, डीपीई पास शिक्षकों के प्रमाण पत्र का वितरण,संबर्द्धन प्रमाण पत्र का वितरण, मरौना प्रखंड के 74 शिक्षकों के बकाया वेतन की भुगतान, यूटीआई पेंशन योजना का सुचारु रूप से क्रियान्वयन शामिल हैं. डीईओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित धरना में दर्जनों सदस्यों ने शिक्षकों के बीच उपजी समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया. धरना को मधेपुरा जिले के जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार, जिला प्रतिनिधि श्रवण चौधरी, रोशन कुमार, मुनेश्वर कुमार सिंह, मो जहांगीर, राजीव झा, संजीव कुमार, दीपक पासवान, पंकज कुमार, मिथिलेश कुमार, महेश कुशियैत, मो रूल्लाह, नरेश कुमार मंडल, मुकेश कुमार सरदार, अनिल कुमार, सुनील कुमार यादव, विजय कुमार भारती, अंजना सिंह, शशि प्रभा, अफसाना परवीन, सुशील कुमार सुमन, एहतयामुल हक, शनानुल हक, शारदा सोनी, रश्मि, राजेंद्र, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य ने संबोधित किया. इस मौके पर जिले के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे. धरना के उपरांत संघ के एक शिष्ट मंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >