डा गफूर को प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर बधाई प्रतिनिधि, सुपौल बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अब्दुल गफूर को जिला के 20 सूत्री प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया है. जिला अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष प्रो वकार आलम की अध्यक्षता में बैठक में कार्यकर्ताओं ने श्री गफूर के मनोनयन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक विजेंद्र यादव के साथ-साथ प्रभारी मंत्री जिले के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. खास कर अल्पसंख्यक समुदाय के सभी तबके के लोगों के समस्याओं के समाधान की दिशा में दोनों नेताओं के द्वारा अच्छा कार्य किया जायेगा. बधाई देने वालों में मो शब्बीर, मो रियाजउद्दीन, मो नुरुल्लाह, मो अनवारुल हक, मो रफीक, रोजित साफी, मो शमीर, मो तनवीर, इरशाद अहमद, मुजफ्फर हुसैन, निजामुद्दीन, मो शमशुल, मो मुस्ताक आलम, मो एकलाल आदि शामिल हैं.
डा गफूर को प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर बधाई
डा गफूर को प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर बधाई प्रतिनिधि, सुपौल बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अब्दुल गफूर को जिला के 20 सूत्री प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया है. जिला अल्पसंख्यक सेल […]
