पंचायत सेवकों को पदस्थापित करने की मांग वीरपुर. पंचायत सेवकों की कमी से प्रखंड जूझ रहा है. बसंतपुर प्रखंड में कुल 14 पंचायतें हैं. इनमें मात्र आठ पंचायत सेवक पदस्थापित हैं. शेष पंचायत प्रभार में चल रहे हैं. क्रमश: पशुपति सिंह को दो पंचायत देखना पड़ता है, कोचगामा, विशनपुर शिवराम वरीय राजेंद्र राम को सातनपट्टी पंचायत तो रतनपुर पंचायत, इसी तरह मो आलम को वनैली पट्ठी पंचायत तो दीनबंधी पंचायत, जबकि बेचन राम को दो पंचायत हृदयनगर, कुशहर के अलावा पंचायती राज पदाधिकारी की भी जिम्मेदारी संभालने को दिया गया है. इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि गरीब गुरबों का काम किस प्रकार होता होगा या किस रफ्तार से पंचायत में विकास की गाड़ी दौड़ती होगी. राजद नेता मो तनवीर आलम, कांग्रेसी नेता आफताब आलम, राम चंद्र मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो इकबाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि आम आदमी की परेशानी को देखते हुए पंचायत वार पंचायत सेवक को पदस्थापित किया जाये.
पंचायत सेवकों को पदस्थापित करने की मांग
पंचायत सेवकों को पदस्थापित करने की मांग वीरपुर. पंचायत सेवकों की कमी से प्रखंड जूझ रहा है. बसंतपुर प्रखंड में कुल 14 पंचायतें हैं. इनमें मात्र आठ पंचायत सेवक पदस्थापित हैं. शेष पंचायत प्रभार में चल रहे हैं. क्रमश: पशुपति सिंह को दो पंचायत देखना पड़ता है, कोचगामा, विशनपुर शिवराम वरीय राजेंद्र राम को सातनपट्टी […]
