रेल पुल से गिरी लड़की, मौत

रेल पुल से गिरी लड़की, मौत चौथम. कात्यायनी मंदिर के दक्षिण स्थित रेलवे रिटायर्ड पुल पार करने के दौरान गिरने से शुक्रवार को एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची को उनके परिजन अपने साथ ले कर चले गये. उक्त घटना की जानकारी मंदिर न्यास परिषद के सदस्य चंदेश्वरी ने दी. उन्होंने […]

रेल पुल से गिरी लड़की, मौत चौथम. कात्यायनी मंदिर के दक्षिण स्थित रेलवे रिटायर्ड पुल पार करने के दौरान गिरने से शुक्रवार को एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची को उनके परिजन अपने साथ ले कर चले गये. उक्त घटना की जानकारी मंदिर न्यास परिषद के सदस्य चंदेश्वरी ने दी. उन्होंने बताया कि वे लोग शुक्रवार को बैरागन में पूजा करने आ रहे थे. पुल पार करने के दौरान बच्ची पुल से नीचे गिर गयी. इससे बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृत बच्ची के परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दिये गये बगैर शव को लेकर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >