एलेवन स्टार ने अमठो को दो विकेट से हराया

एलेवन स्टार ने अमठो को दो विकेट से हराया सुपौल. स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित चैलेंजर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में एलेवन स्टार सुपौल की टीम ने अमठो की टीम को दो विकेट से पराजित कर दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमठो की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में […]

एलेवन स्टार ने अमठो को दो विकेट से हराया सुपौल. स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित चैलेंजर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में एलेवन स्टार सुपौल की टीम ने अमठो की टीम को दो विकेट से पराजित कर दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमठो की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये. टीम की ओर से बल्लेबाज सुनील यादव ने 29 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलेवन स्टार सुपौल की टीम ने 15.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 112 रन बना कर मैच पर कब्जा जमा लिया. इसमें राहुल ने 24 रनों का योगदान दिया. आयुष सिंह ने 19 रन खर्च कर हैट्रिक विकेट हासिल किया. इस प्रदर्शन पर आयुष को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. जबकि मो अफजल व गोलू द्वारा 151 रुपये के पुरस्कार दिया गया. आयोजन समिति के सदस्य मो अफजल अंसारी ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन में राघवेंद्र झा राघव, मनोज पासवान, विमलेंद्र सिंह सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >