देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार फोटो-20,कैप्सन-बैंक चोरी के बरामद समान के साथ एसपी व गिरफ्तार चोरप्रतिनिधि, सुपौल पीएनबी बैंक में वेंटीलेटर तोड़ कर हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले झखराही निवासी विकास कुमार व मधुरा निवासी बिजली शर्मा की निशानदेही पर सदर थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के […]

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार फोटो-20,कैप्सन-बैंक चोरी के बरामद समान के साथ एसपी व गिरफ्तार चोरप्रतिनिधि, सुपौल पीएनबी बैंक में वेंटीलेटर तोड़ कर हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले झखराही निवासी विकास कुमार व मधुरा निवासी बिजली शर्मा की निशानदेही पर सदर थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के वीणा में छापेमारी कर इंदल सुतिहार नामक युवक को एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आये दिन शहर में हो रही चोरी की वारदात के मद्देनजर पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस मामले के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया था.जिसके बाद इन चोरों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस अधीक्षक डा कुमार एकले ने टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात कही है. एसपी श्री एकले ने बताया कि पीएनबी शाखा में कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बरबाद करने के बाद चोर अपने साथ कुछ डिवाइस चले गये थे. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. मामले के सफल उद्भेदन के लिए टीम में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा.बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है.कई अन्य मामले के भी खुलासा होने की संभावना है.इस अवसर पर एएसपी शैलेश कुमार, एसडीपओ वीणा कुमारी, थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >