वद्यिालय प्रधान पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज

विद्यालय प्रधान पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज किसनपुर. मध्य विद्यालय अंदौली के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत नियोजित शिक्षक द्वारा किये जा रहे वित्तीय अनियमितता के बावजूद विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ज्ञात हो कि विद्यालय प्रधान द्वारा की गयी वित्तीय अनियमितता को लेकर पंचायत के उप […]

विद्यालय प्रधान पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज किसनपुर. मध्य विद्यालय अंदौली के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत नियोजित शिक्षक द्वारा किये जा रहे वित्तीय अनियमितता के बावजूद विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ज्ञात हो कि विद्यालय प्रधान द्वारा की गयी वित्तीय अनियमितता को लेकर पंचायत के उप मुखिया वीरेंद्र यादव द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जांच हेतु बैठक पंजी, एमडीएम पंजी , चेक बुक सहित कई कागजात जमा कराया गया था. बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा है कि यदि शिक्षा विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया. तो ग्रामीण प्रधान के विरुद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >