समन्वय समिति की बैठक में एसडीओ ने पढ़ाया पाठ

समन्वय समिति की बैठक में एसडीओ ने पढ़ाया पाठ योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, निर्मली अनुमंडल कार्यालय परिसर में विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित अनुमंडल समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. एसडीओ अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए. अनुमंडल […]

समन्वय समिति की बैठक में एसडीओ ने पढ़ाया पाठ योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, निर्मली अनुमंडल कार्यालय परिसर में विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित अनुमंडल समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. एसडीओ अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए. अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद विकासात्मक कार्यों में गति प्रदान कराये जाने को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों में शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. श्री सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के द्वारा समर्पित प्रतिवेदन एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए आवेदनों का अध्ययन उन्होंने किया है. बताया कि सभी लंबित कार्यों का निष्पादन अतिशीघ्र करें. बैठक में उपस्थित शिक्षा आंगनबाड़ी, मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, मध्याह्न भोजन, स्वास्थ्य, आदि जैसे विषयों पर संबंधित पदाधिकारियों से जायजा लिया. इसके बाद श्री सिंह ने कहा कि पदाधिकारी अपने क्षेत्राधीन साप्ताहिक निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करें. वहीं अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अंचल क्षेत्र में भूमि विवाद एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. जिसके निदान के लिए प्रति सप्ताह थाने में बैठक बुला कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन करें. ताकि पीड़ितों को प्रशासन पर भरोसा बना रहे. बैठक में उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषाहार की स्थिति के साथ भवन की जानकारी प्राप्त कर कार्यालय को प्रतिवेदन सौंपे. वहीं जन वितरण प्रणाली के माध्यम से सभी लाभुकों को सही माप-तौल के साथ सही मात्रा में राशन मिले, जिसे लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन सौंपने को कहा. बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी नमिता कुमारी, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, बीडीओ परशुराम सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद, मो मोइन अंसारी, बीएओ शंभू कुमार, मनोज कुमार, रामानंद दास, पीएचसी प्रभारी निर्मली रामप्रसाद मेहता, मरौना के पीएचसी प्रभारी केपी. महासेठ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद यादव, एलएस रेखा कुमारी, रीता कुमारी, रंजू कुमारी, सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >