पीएचसी में मरीजों को नहीं मिलता है शुद्ध पेयजल मरौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरौना पांच वर्ष पूर्व निर्मित पानी टंकी बेकार पड़ा है.इस वजह से पीएचसी में उपचार रत मरीज व उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. नतीजतन शुद्ध पेयजल के लिए मरीजों के परिजन दिन भर इधर-उधर भटकने को विवश हैं.मरीजों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पांच वर्ष पूर्व पीएचसी परिसर में पानी टंकी की स्थापना की गयी थी.लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण पांच वर्ष बाद भी यह पानी टंकी लोगों के प्यास को बुझाने में अक्षम साबित हो रहा है.मरीजों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थिति बद से बदतर है, न तो मीनू के आधार पर भोजन मिलता है और न ही शुद्ध पेयजल नसीब होता है, लेकिन सरकार द्वारा सारी सुविधा देने के बावजूद भी मरीजो को कर्मियों की नता के कारण कोई भी सुविधा सही तरीके से मुहैया नहीं हो पाती है, पीएचसी में पानी टंकी तो स्थपित किया गया परन्तु वो भी खराब स्थिति में पड़ा हुआ है, जिसे चालू कराने के लिये किसी को भी पहल करते नहीं देखा जा रहा है, हम गरीब लोग इतनी दूर से पैसे के अभाव में पीएचसी मरौना में इलाज कराने आते हैं, परन्तु पानीकी किल्लत हमारे लिये सबसे बड़ी समस्या साबित होती है, ऐसे में हम गरीब कैसे अपनी प्यास मिटा पायेंगे, वहीं इस संबंध में पूछने पर पीएचसी प्रभारी केपी महासेठ ने बताया कि पानी टंकी संचालन में गड़बड़ी आ गई है, जिसकी लिखित सूचना विभाग को दे दी गई है, जल्द ही समस्या के निदान होने की उम्मीद है, जहां तक इलाजरत मरीजों के सुविधा का प्रष्न है, सरकार द्वारा दिये गए सभी निदेर्षों का पालन किया जा रहा है,
पीएचसी में मरीजों को नहीं मिलता है शुद्ध पेयजल
पीएचसी में मरीजों को नहीं मिलता है शुद्ध पेयजल मरौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरौना पांच वर्ष पूर्व निर्मित पानी टंकी बेकार पड़ा है.इस वजह से पीएचसी में उपचार रत मरीज व उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. नतीजतन शुद्ध पेयजल के लिए मरीजों के परिजन दिन भर इधर-उधर भटकने को […]
