जवानों ने दो तस्कर सहित तस्करी का सामान किया जब्त

जवानों ने दो तस्कर सहित तस्करी का सामान किया जब्त वीरपुर भारत नेपाल सीमा स्थित वीरपुर 45 वीं बटालियन के जवानों ने पीलर संख्या 204 व शैलेशपुर स्थित पीलर संख्या 200 रिफ्यूजी कॉलोनी के पास से तस्करी के पेट्रोलियम सामान समेत 2 तस्करों को तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार […]

जवानों ने दो तस्कर सहित तस्करी का सामान किया जब्त वीरपुर भारत नेपाल सीमा स्थित वीरपुर 45 वीं बटालियन के जवानों ने पीलर संख्या 204 व शैलेशपुर स्थित पीलर संख्या 200 रिफ्यूजी कॉलोनी के पास से तस्करी के पेट्रोलियम सामान समेत 2 तस्करों को तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार के अहले सुबह शैलेशपुर बीओपी क्षेत्र में जवानों ने 110 लीटर डीजल, 2 साईिकल व 2 तस्करो को गिरफ्तार किया. वही रिफ्यूजी कॉलोनी क्षेत्र से 50 लीटर पेट्रोल, 50 लीटर डीजल और 2 साईिकल जब्त किया है. पकड़े गए दोनों तस्कर की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तेपुर निवासी मनोज कुमार यादव और सुनील कुमार यादव के रूप में की गयी है.जवानों ने पकड़े गए तस्करी के सामान और तस्कर को भारतीय कस्टम के सुपुर्द किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >