कर्मचारियों की कमी से काम बाधित

कर्मचारियों की कमी से काम बाधितवीरपुर. बसंतपुर अंचल में कर्मचारियों की कमी से जहां आम अवाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं, वहीं कर्मचारी भी स्टाफ की कमी का रोना रो कर अपने जिम्मेदारी का अहसास करा रहे हैं. आलम यह है कि कर्मी के कमी के कारण एक एक हल्का कर्मचारी के पास एक […]

कर्मचारियों की कमी से काम बाधितवीरपुर. बसंतपुर अंचल में कर्मचारियों की कमी से जहां आम अवाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं, वहीं कर्मचारी भी स्टाफ की कमी का रोना रो कर अपने जिम्मेदारी का अहसास करा रहे हैं. आलम यह है कि कर्मी के कमी के कारण एक एक हल्का कर्मचारी के पास एक या दो निजी मुंशी काम करते देखे जा रहे हैं. परमानंद पुर पंचायत के हल्का कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक उदय कुमार सिह का कहना है कि जब तक हल्का कर्मचारी को एक हल्का का जिम्मा नहीं सौंपा जायेगा. तब तक इस समस्या से निजात नहीं पाया जा सकता. राजद नेता रामचंद्र मेहता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, राज कुमार मेहता, पूर्व मुखिया शमशेर आलम आदि जिला पदाधिकारी से हल्का कर्मचारी की कमी व आम आवाम की परेशानी से अवगत कराते हुए इसके निदान की मांग की है. हालांकि क्षेत्र में पंचायत सेवक की भी कमी देखी जा रही है. जिससे आम लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है. एक ही पंचायत सेवक पर कई पंचायतों का भार है. यही वजह है कि जब भी लोग किसी कार्य से पंचायत सेवक को खोजते हैं तो ज्ञात होता है कि वे पंचायत सेवक दूसरे पंचायत के कार्य में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >