दो एकड़ में जीरो टिलेज से गेहूं की बोआई

सरायगढ़ : अंचल क्षेत्र के गंगापुर गांव में गुरुवार को कृषि विभाग के पदाधिकारियों की देख रेख में जीरो टिलेज विधि से गेहूं की बोआई करायी गयी. किसान राम चंद्र यादव व ललिता देवी के एक-एक एकड़ में जीरो टिलेज के माध्यम से गेहूं की बोआई की गयी. मौके पर कृषि समन्वयक चंद्र मोहन कुमार […]

सरायगढ़ : अंचल क्षेत्र के गंगापुर गांव में गुरुवार को कृषि विभाग के पदाधिकारियों की देख रेख में जीरो टिलेज विधि से गेहूं की बोआई करायी गयी. किसान राम चंद्र यादव व ललिता देवी के एक-एक एकड़ में जीरो टिलेज के माध्यम से गेहूं की बोआई की गयी. मौके पर कृषि समन्वयक चंद्र मोहन कुमार ने बताया कि जीरो टिलेज से गेहूं के अलावा अन्य रवी फसलों की खेती की जा सकती है.

बताया कि तोरी, सरसो, राई, चना, मक्का सभी फसलों की खेती में इस तकनीक का सहारा लिया जा सकता है. बताया कि जीरो टिलेज विधि किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. इस विधि से खेती करने पर किसानों को कम लागत में अच्छी उपज मिलेगी.

श्री कुमार ने किसानों को पटवन सहित जैविक खाद के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बताया कि जीरो टिलेज विधि से प्रखंड क्षेत्र में 225 एकड़ भूमि में गेहूं की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मौके पर किसान सलाहकार अरविंद कुमार, ललित कुमार, राजेश, हरे कृष्ण मंडल, श्याम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >