सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत

त्रिवेणीगंज : 13 वें वित्त आयोग के तहत कुसहा पंचायत में हुए सड़क निर्माण कार्य में बरती गयी लापरवाही को लेकर वार्ड नंबर 11 के ग्रामीणों बीडीओ को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि कुसहा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में नेमानी यादव के घर से सैनी सरदार […]

त्रिवेणीगंज : 13 वें वित्त आयोग के तहत कुसहा पंचायत में हुए सड़क निर्माण कार्य में बरती गयी लापरवाही को लेकर वार्ड नंबर 11 के ग्रामीणों बीडीओ को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि कुसहा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में नेमानी यादव के घर से सैनी सरदार के घर तक तथा बच्चे लाल सरदार के घर से अरविंद सरदार के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है.

कार्य स्थल पर प्राक्कलन अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है. निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. आवेदन में यह भी आरोप है कि कार्य के दौरान न तो कनीय अभियंता की उपस्थिति रहती है और न ही किसी अन्य पदाधिकारी की. कार्य स्थल पर अभिकर्ता द्वारा प्राक्कलित राशि सहित अन्य विषयों से संबंधित जानकारी को लेकर बोर्ड लगाया गया है, लेकिन अभिकर्ता की जगह पंचायत के मुखिया सिकंदर रजक द्वारा कार्य कराया जा रहा है.

आरोप यह भी है कि कार्य स्थल पर कनीय अभियंता का न होना मुखिया व अभिकर्ता की मिली भगत दर्शाता है. आवेदन में ग्रामीण सुखाय सरदार, योगेंद्र सरदार, तारिणी सरदार, नरेश सरदार, भुवनेश्वरी सरदार, श्याम किशोर सरदार, बच्चे लाल सरदार, सैनी सरदार, राम प्रसाद सरदार, सुरेण सरदार सहित अन्य के नाम शामिल है.

इस बाबत बीडीओ नीरज कुमार रंजन ने बताया कि मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. बताया कि कनीय अभियंता को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >